इन्द्री विजय काम्बोज |
दून पब्लिक स्कूल मुखाला में भी सभी अध्यापकगणों व विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा आजादी के संघर्ष के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य अनु कांबोज ने बताया कि जिला मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक आदेश में राज्य के सभी विभागाध्यक्षों, अंबाला, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, करनाल और गुडग़ांव के मंडलायुक्तों, सभी उपायुक्तों और उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को इस संबंध में आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये जाने के चलते यह आयोजन किया गया है। उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन देश के महान नेता व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की नाथूराम गोड़सें द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांधी जी ने हमें देश को आजादी दिलाने का मार्ग दिखाया था। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।