शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

162

इन्द्री विजय काम्बोज || शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह बागी के निर्देशानुसार एवम डॉ मीरा, सांस्कृतिक समिति संयोजिका की अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता (सांस्कृतिक उत्सव) के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया। यह उत्सव हर साल की तरह इस बार भी बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की कला, संस्कृति, और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करवाया गया । भाषण प्रतियोगिता प्रो. रीना सैनी (मनोविज्ञान विभाग) के निर्देशन में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया और पर्यावरणीय समस्याएँ, बलात्कार, महिला सशक्तिकरण तथा शिक्षा जैसे विविध विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा नैन्सी ने प्रथम स्थान, बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा रिंका ने द्वितीय स्थान तथा एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मनजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन डॉ मंजू द्वारा किया गया।पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान चांदनी बीकॉम फर्स्ट ईयर,द्वितीय स्थान अरमान बी.ए. सेकंड ईयर ,तृतीय स्थान सोनिया बीकॉम फर्स्ट ईयर ने प्राप्त किया। मंजू मालिक, डॉ निर्मल, प्रो. पूजा, प्रो. प्रदीप कुमार निर्णायक मंडल में मौजूद रहे। काव्य- पाठ प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. गीता देवी की देखरेख में हुआ। इसके निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अनीता, प्रो. डिंपल एवं प्रो. बालऋषि ने अदा की।तनिषा बी.ए. द्वितीय वर्ष प्रथम, महक बी. ए. तृतीय वर्ष द्वितीय, अनुष्का, बी.ए. द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन डॉ गुलाब के निर्देशन में किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम -1 रही जिसमें बीएससी फर्स्ट ईयर से कृतिका, जसकीरत सिंह और चेतन प्रतिभागी रहे। द्वितीय स्थान पर टीम – 4 रही जिसमें बीएससी फर्स्ट ईयर से हेमंन, कृतिक और गौतम ने भाग लिया। तृतीय स्थान पर टीम -6 रही जिसमें बीएससी फर्स्ट ईयर से कृति, वंशिका रोहिल्ला और गरिमा ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में डॉ ममता, डॉ सुरेश और डॉ राजकुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मिमिक्री एवं मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर डिंपल की अध्यक्षता में किया गया। मोनो एक्टिंग कंपटीशन में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो अनीता, प्रो नरेश, डॉ एस बी भारद्वाज, प्रो कुलदीप रहे । इसमें प्रथम रुखसाना बी ए तृतीय वर्ष, द्वितीय हर्षिता बीकॉम प्रथम वर्ष एवं रिंका बीए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रही। इसी कड़ी में मिमिक्री कंपटीशन भी कराया गया, जिसमें निर्णायक मंडल में प्रो अनीता, डॉ रजनी, डॉ बाल ऋषि एवं डॉ गीता देवी रहे । इसमें महक बी ए तृतीय वर्ष प्रथम, अभिषेक एम कोॅम अंतिम वर्ष द्वितीय एवं रिंका बी ए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रही । एकल वादन प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर भारती के निर्देशन में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया । द्वितीय वर्ष के अरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय वर्ष के लविश शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे तथा बीए प्रथम वर्ष के आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ शालिनी अग्रवाल, डॉ भारती और प्रोफेसर रीना सैनी ने निभाई। महाविद्यालय की सांस्कृतिक समारोह समिति के प्रमुख सदस्य डॉ भारती, डॉ सोनिया, डॉ मंजू रानी, डॉ गुलाब एवम मीडिया प्रभारी डॉ सविता रानी, एवं सदस्य प्रोफेसर वंदना सैनी, प्रोफेसर बोहती, प्रोफेसर सुमन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 100 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह बागी ने सांस्कृतिक समारोह समिति की संयोजिका डॉ मीरा एवम सभी प्रतियोगिताओं के एक्टिविटी इंचार्जेस को कार्यक्रम के प्रथम दिन के सफल संचालन पर बधाई दी।

डीएवी कॉलेज में लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा मानसिक बीमारियों पर एक व्याख्यान का हुआ आयोजन