करनाल विजय काम्बोज || नशा मुक्त करनाल अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस की मंगलौरा चौंकी टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर उतर प्रदेश सीमा के पास गांव मंगलौरा क्षेत्र में नाकाबंदी करके मोटरसाईकिल सवार आरोपी मोहब्बत सिंह वासी घरौंडा, करनाल और सुखदेव सिंह नीलोखेड़ी, करनाल को गिरफतार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपीयों के कब्जे से मौके पर 6.466 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद की गई।
मंगलौरा चौंकी प्रभारी स.उप निरीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि आरोपीयों के खिलाफ थाना मधुबन में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है व उनकी मोटरसाईकिल को भी कब्जा पुलिस में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ पर आरोपीयों ने बताया कि वह नशे की इस खेप को यु.पी. में एक ट्रक चालक से लेकर आए थे, आरोपी मोहब्बत सिंह के खिलाफ पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आज दोनों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेशकर न्यायीक हिरासत में भेजा जाएगा।