अनेजा सिटी हार्ट स्कूल इन्द्री में तुलसी पूजन पर्व शिक्षकों व बच्चों द्वारा बड़ी श्रद्धा से मनाया गया

112
इन्द्री विजय काम्बोज || अनेजा सिटी हार्ट स्कूल इन्द्री में तुलसी पूजन पर्व शिक्षकों व बच्चों द्वारा बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र ओर प्रभु वंदना से की गई। इस मौके पर स्कूल के एमडी विजय अनेजा व एमडी मैडम सुनीता अनेजा द्वारा बच्चों को तुलसी दिवस की महत्वता के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि तुलसी माता को मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता हैं जो भगवान विष्णु की पत्नी हैं, लेकिन पौराणिक कथाओं के अनुसार वह वृंदा नामक एक स्त्री का पुनर्जन्म हैं जिसने जालंधर नामक राक्षस से विवाह किया था और अंतत: भगवान विष्णु के वरदान से एक पवित्र पौधे के रूप में पूजी जाने लगी इसलिए उन्हें विष्णु की प्रिय हरिप्रिया भी कहते हैं। तुलसी विवाह (शालिग्राम के साथ) इसी कथा का प्रतीक है, जो भक्ति और पवित्रता का प्रतीक है और कुछ मान्यताओं में उन्हें राधा रानी का भी विस्तार माना जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ अपनी संस्कृति का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है इससे हमारा सर्वागिन विकास होता है। इस अवसर पर मुख्यध्यापिका संजू भाटिया ने कहा कि हमारे त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रतीक है। अध्यापिका मुनेश ने भी तुलसी दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद तुलसी पूजन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से 10वीं कक्षा तक के सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।