इन्द्री विजय काम्बोज || दून पब्लिक स्कूल मुख़ाला में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनु कांबोज जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके त्याग, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए। उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या श्रीमती अनु कांबोज जी ने विद्यार्थियों से सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया, और छात्रों को अनुशासन, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रभक्ति के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक गण श्रीमान सुखदेव शर्मा,संदीप-गर्ग, साहिल, राम रतन कंबोज,आशा शर्मा ,रोमा ,निशा,पूजा, नेहा शर्मा,मीनाक्षी,मधु विमल, पूनम शगुन,सेजल,सलोनी,मीनाक्षी, आंचल, मीना गीता, गुरमीत, टीनू शर्मा,काजल,मोनिका, आरती, सीमा सहित अन्य सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।









