इन्द्री विजय काम्बोज ||
भारत नवनिर्माण सेना हरियाणा की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस शुक्रवार 27 फरवरी को ब्राह्मण धर्मशाला इंद्री (नजदीक गुप्ता पेट्रोल पम्प )के प्रांगण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह नौ बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। यह जानकारी भारत नवनिमार्ण सेना के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल शांडि़ल्य ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी धार्मिक,सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीतिक पार्टियों के लोग शामिल होगें। शांडि़ल्य ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई ओर देशसेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हम आज इन्ही शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत की खुली हवा में आजादी का सुख ले रहे है। हमें शहीदों के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए देश व समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने हल्कावासियों से इस कार्यक्रम में शिरकत कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अपर्ण करने की अपील की।









