संघ दैनिक शाखा के माध्यम से व्यक्ति में चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा, राष्ट्रभक्ति और त्याग की भावना को जागृत करता है:-महेंद्र सिंह 

183
संघ स्थापना दिवस पर श्री राम उपनगर के स्वयं सेवकों ने शिव कालोनी में निकाला पथ संचलन
कॉलोनी वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का किया अभिनंदन
करनाल||
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री राम उपनगर में गुरु द्रोणाचार्य पार्क में  संघ स्थापना दिवस व संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन व एकत्रीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने बडे उत्साहपूर्वक संघ के पूर्ण गणवेश को धारण करते हुए शिव कालोनी में पथ संचलन निकाला।  जिसका कालोनी वासियों ने जगह जगह भारत माता की जय के नारे लगाकर व पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह विभाग कार्यवाहक महेंद्र सिंह ने बताया कि संघ की स्थापना हिन्दू समाज को संगठित करने, जाति, प्रांत, भाषा और पंथ से ऊपर उठकर समरसता का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य की गयी। उन्होंने कहा कि संघ दैनिक शाखा के माध्यम से व्यक्ति में चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा, राष्ट्रभक्ति और त्याग की भावना को जागृत करता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में यदि सबसे बडा स्वावलम्बी और स्वयंसेवी कोई संगठन है तो वह है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है जिसमें एक करोड से ज्यादा स्वयंसेवक संघ के विचार को लेकर विविध संगठनों को संचालित किया है। इस अवसर पर जगदंबा बेबी केयर के संचालक डॉ मनोज मित्तल, जिला कार्यवाह धनेश डिमरी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और उनके परिवारजन मौजूद रहे।