बाबैन,19 जनवरी(रवि कुमार): लाडवा से विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आगामी 21 जनवरी को नई अनाज मंडी में आयोजित कांग्रेस के सम्मेलन में लाडवा हल्के से हजारों की संख्या में कार्यकत्र्ता पहुंचेंगे। विधायक मेवा सिंह ने कहा कि इस कार्यकत्र्ता सम्मलेन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान सहित अनेक नेता संबोधित करेंगें। विधायक मेवा सिंह बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विधायक मेवा सिंह ने लाडवा हल्के कार्यकत्र्ताओं को कार्यकत्र्ता सम्मलेन का न्यौता दिया और कहा कि इस सम्मलेन में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के विचारों को सुनें। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को कांग्रेस पार्टी का साथ देना चाहिए। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में विफल रही है। अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा और रोजगार का प्रबंध भाजपा ने नही किया। मेवा सिंह कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं से अपील की है कार्यकत्र्ता सम्मलेन में बढ़चढ़ कर पहुंचे कार्यकत्र्ता। उन्होंने कहा कि इस कार्यकत्र्ता सम्मलेन में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ता पहुंचकर इसे रैली में तबदील करने का काम करेंंगे।