इन्द्री विजय काम्बोज । विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र की सडकों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70 सडक़ों के निर्माण कार्य के लिये टैंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बताया कि कुृराली अप्रोच रोड़,चुरनी से समौरा रोड़, संगोहा से चुरनी रोड़़, समोरा से बीबीपुर तक सडक़ का निर्माण कार्य जारी है तथा जल्द ही यह सडक़ें बनकर तैयार हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन्द्री से करनाल जाने वाले स्टेट हाइवे, कुृराली अप्रोच रोड, चुरनी से समौरा रोड, संगोहा से चुरनी रोड, समोरा से बीबीपुर तक सडक, नेवल-घीर-गढ़ी बीरबल रोड, फाजिलपुर से शाहपुर रोड, मुरादगढ़ से फाजिलपुर रोड, संगोहा से जयरामपुर, शाहपुर रोड, खेड़ी मान सिंह से पधाना रोड, अमरगढ़ अप्रोच रोड, गोरगढ़ से खेड़ी मान सिंह रोड, रम्भा से खेड़ी मान सिंह रोड, बीबीपुर अप्रोच रोड, छपरा अप्रोच रोड, राजेपुर अप्रोच रोड, उमरपुर स्कूल अप्रोच रोड, धनौरा से कालरा रोड, पतहेड़ा से राजपुर रोड, मुसेपुर से गढ़ी बीरबल रोड, मनोहरपुर अप्रोच रोड, रसूलपुर अप्रोच रोड, बीबीपुर जटान अप्रोच रोड, घिसरपुरी अप्रोच रोड, मैनमती अप्रोच रोड, बड़ागांव से जयरामपुर रोड, सिंकदरपुर अप्रोच रोड, चौगांव से खुखनी रोड, ब्याना से शाहपुर रोड, कुंजपुरा से झरोली रोड, बड़ा गांव से कुंजपुरा रोड, पुंडरक से रुखनपुर रोड, कलवहेड़ी अप्रोच रोड, नबीपुर बांध अप्रोच रोड, नन्हेड़ा से खेड़ा रोड, झरोली से मुगल माजरा रोड, मुखाला से गढ़ी बीरबल रोड, बजीदपुर अप्रोच रोड, कादराबाद अप्रोच रोड, गुमटो से सिकरी रोड, गढ़ी सैदां अप्रोच रोड, रामगढ़ अप्रोच रोड, बुटान खेड़ी अप्रोच रोड, खेड़ी जटान अप्रोच रोड, उड़ान अप्रोच रोड, गढ़ी सैदां से पंजोखेड़ा रोड, रंदौली अप्रोच रोड, रंदौली बांध से जपती छपरा रोड शामिल हैं।
विधायक ने बताया कि इसके अलावा सलरपुर से जयरामपुर रोड, संगोहा से कमालपुर रोड, सलारू से टपराना रोड, गढ़ी बीरबल से इस्लाम नगर रोड, मनक माजरा अप्रोच रोड, पंजोखेड़ा अप्रोच रोड, धनौरा से शेखपुरा रोड, कुंजपुरा से मुगल माजरा रोड, नथोड़ी से कलरी जगीर रोड तक सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिनोरी से छपरा रोड, ननदी-भौजी अप्रोच रोड, शेखुपुरा से हिनोरी रोड, हिनोरी से लाड़वा रोड, शेरगढ़ से धन्नोखेड़ी रोड, चांद समंद से बीड़ माजरी रोड, चांद समंद अप्रोच रोड, टिकरी से लाडो की गामड़ी तक सडक़ बनाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।









