इन्द्री विजय काम्बोज
चौ. भरत सिह सी.सै. स्कूल जैनपुर साधान के बारहवी कक्षा के बच्चों का परिणाम हर वर्ष की भांति इस बार भी शत प्रतिशत रहा। शानदार परिणाम आने से स्कूल प्रशासन व बच्चों में खुशी का माहौल है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल प्रधानाचार्य संजीव कांबोज ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोडऱ् के बारहवी कक्षा के परिणामों में स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है ओर सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्रा अक्षिता ने विज्ञान संकाय में 500 अंकों में से 483 अंक,हरीप्रिया ने 462 अंक व अंशिका ने 454 अंक हासिल किए है। दिंपाशी ने कला संकाय में 461 अंक हासिल करने में ंसफलता हासिल की है। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी बच्चों को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









