रोहतक में होने वाली ताऊ देवी लाल जंयती को लेकर इन्द्री हल्का के दौरे कर रहे है इनैलों नेता
इन्द्री विजय काम्बोज ||
स्व. ताऊ देवीलाल की रोहतक में 25 सिंतबर को होने वाली रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी ओर इसमें लाखों की संख्या में लोग पूरे देश से शामिल होकर एक रिकार्ड बनाएगें। यह बात इन्द्री हल्का प्रधान भरत मंढ़ाण ने हल्के के गांवों का दौरा करने के अवसर पर कही। उन्होने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल जन जन के नेता रहे है। उन्होंने अपनी सारी जिंदगी किसानों व गरीब वर्ग के लोगों के विकास के लिए लगा दी। पूरे देश की जनता उनको श्रद्धा भाव से नमन करती है ओर उनकी रैली में लोगों का विशाल हजूम उमडेगा।
मंढ़ाण ने कहा कि इस रैली को लेकर हल्के के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को निमत्रंण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैंशन योजना की शुरूआत इनैलों के कार्यकाल में ही की गई थी ओर आज भी प्रदेश की जनता इस पैंशन योजना का लाभ ले रही है। मंढ़ाण ने कहा कि यदि प्रदेश की जनता ने इनैलों को एक बार फिर से मौका दिया तो प्रदेश की तस्वीर बदल कर रख दी जाएगी। बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक विधानसभा में विकास के कार्य होगें। इस मौके पर युवा प्रधान हन्नी बुधरान कलसौरा, जिला प्रधान सुरजीत सिंह, प्रभारी यशवीर राणा, करनालयुवा प्रधान मनिन्द्र पुनिया, राजेश व कुलदीप सहित कई अन्य मौजूद रहे।









