प्रदेश की जनता परिवर्तन करना चाहती है-इनैलों हल्का अध्यक्ष मंढाण

124

ताऊ देवी लाल जंयती को लेकर इन्द्री हल्का के गांववासियों को दिया गया निमत्रण
इन्द्री विजय काम्बोज ।। स्व. ताऊ देवीलाल की रोहतक में 25 सिंतबर को होने वाली रैली को लेकर हल्कावासियों में जोश का माहौल है ओर हल्के से हजारों की संख्या में लोग इस रैली में शामिल होगें। यह जानकारी इन्द्री हल्का प्रधान भरत मंढ़ाण ने दी। उन्होंने बताया कि इस रैली को लेकर हल्के के गांवों में जाकर लोगों को इस रैली में शामिल होने का न्यौता दिया जा रहा है ओर लोगों ने हजारों की संख्या में इस रैली में शामिल होने का भरोसा दिलाया है। भरत ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से पूरी तरह से सहमत नहीं है। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। कर्मचारियों को अपनी मांगों को मनवाने के लिए सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। किसान, कर्मचारी व व्यापारी वर्ग मंहगाई की मार सह रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन करना चाहती है ओर आने वाले चुनावों में इनैलों पार्टी मजबूती से विजयी होकर प्रदेश की बागड़ोर संभालेगी। प्रभारी यशवीर राणा ने कहा कि रैली को लेकर लोग उत्साहित है ओर आने वाला समय इनैलों का है। इनैलों ने पहले भी अपने कार्यकाल में प्रदेश का विकास किया था ओर अगर फिर से प्रदेश की जनता ने मौका दिया तो एक समान भाव से प्रदेश का विकास किया जाएगा। इस मौके पर दर्शन घीड़, कृष्ण ब्यानी, देसराज कांबोज, प्रिंस ब्याना सहित काफी संख्या में इनैलों पदाधिकारी मौजूद रहे।