प्रदेश की जनता ने मौजूदा सरकार को बाहर करने का मन बना लिया है: चौटाला

इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने लाडवा ब्लॉक के कई गांव का किया दौरा

लाडवा 5 मई (नरेश गर्ग): रविवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने लाडवा ब्लॉक के कई गांव का दौरा कर अपने लिए 25 मई को होने वाले हरियाणा के लोकसभा चुनाव कर वोट की अपील की और लोगों को भाजपा व इंडिया गठबंधन जैसी पार्टियों से बचने के बारे में संबोधित किया।
लाडवा ब्लॉक के गांव बापदी में लोगों को संबोधित करते हुए लोकसभा इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने जो जो वादे देश व प्रदेश की जनता से किए थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया है, जिसके कारण अब देश व प्रदेश की जनता ने इस मौजूदा सरकार को देश व प्रदेश से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने लोगों से किए हुए वादे पूरे किए होते तो आज यह देश व प्रदेश की जनता इतना दुखी नहीं होती, जितना कि आज है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल पर तंज करते हुए कहा कि वह पिछले 10 साल से कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता से दूर थे और अब भाजपा के प्रत्याशी के रूप में जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के बारे में कहा कि वह बाहरी प्रत्याशी है और 25 मई के बाद कुरुक्षेत्र लोकसभा में दिखाई तक नहीं देंगे, भले ही आज वह अपने मोबाइल नंबर लोगों को बांट रहे हैं। परंतु 25 मई के बाद उनका यह नंबर भी जो आज जनता को दे रहे हैं नहीं चलेगा। वही लाडवा हलके के पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने भी लाडवा हल्के की जनता को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार में कांग्रेस की गलत नीतियों के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि अब इन सभी पार्टियों को प्रदेश से बाहर कर इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनाने का काम करें और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनेलों के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला को भारी मतों से जीता कर लोकसभा में भेजने का काम करें। इस अवसर पर कई लाडवा हलके के इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!