शहीदों का जीवन लोककल्याण के लिए होता है-सचिव ओमप्रकाश

1
कर्मचारी संगठनों ने शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
इ्रन्द्री विजय काम्बोज ||
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू एवं रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक इंद्री ने आंबेडकर हर्बल पार्क में शहीदी दिवस मनाया। इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में शहीदी चौक पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक प्रधान ऋषिपाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक प्रधान बलवान सिंह एवं सीटू प्रधान सुदेश ने संयुक्त रूप से की। मुख्य वक्ता के रूप में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव ओमप्रकाश ने शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि शहीद किसी एक कौम के नहीं होते। शहीदों का जीवन लोककल्याण के लिए होता है। भारत माता के तीनों सपूतों ने हंसते हंसते फांसी के रस्से को गले में डाल लिया। हमें शहीदों के बलिदान को भुलाना नहीं चाहिए। इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के इकाई प्रधान बुध राम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान शिव कुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से विजय कांबोज, ग्रामीण चौकीदार सभा के राज्य प्रधान मदन, आशा वर्कर यूनियन से कमलेश, एसकेएस ब्लॉक उपप्रधान सुमन शाहपुर, ब्लॉक प्रेस सचिव मास्टर जगदीश सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से बलकार सिंह, आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की ब्लॉक प्रधान रेखा, बिजली विभाग के यूनिट प्रधान राजीव राठी, सब यूनिट सचिव संजीव मालिक, अध्यापक संघ से मानसिंह , फायर ब्रिगेड से अर्जुन आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।