इन्द्री विजय काम्बोज ||
अनेजा सिटी हार्ट स्कूल में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चे फैंसी ड्रैस में अलग-अलग थीम जैसे ट्रैफिक चिन्ह, पानी बचाओं, डॉक्टर, अध्यापक, प्रिंसिपल,आर्मी, पुलिस इत्यादि में तैयार हो कर आए। पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसे सभी ने खूब सराहा। नर्सरी कक्षा के बच्चे वीआईपी कालोनी में बने सुंदर पार्क में भी गए। तीसरी से दसवीं कक्षा के बच्चों का सभी अध्यापकों ने तिलक किया और उन्हें चॉकलेट दी। स्कूल के एमडी विजय अनेजा और एमडी मैडम सुनीता अनेजा ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी।
एमडी विजय अनेजा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का यह एक राष्ट्रीय त्यौहार है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव और स्नेह था।
वह उनमें देश का भविष्य देखते थे। अनेजा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की नींव मजबूत और शिक्षित बचपन पर टिकी होती है। स्कूल की प्रिंसीपल संजू भाटिया ने बच्चों को इस दिन की महत्वता बताते हुए अनुशासन में रहने और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए कहा। इस सफल कार्यक्रम में सभी अध्यापकों व बच्चों का सहयोग रहा।









