सम्बन्धित अधिकारी समाधान शिविर के दौरान आने वाली शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करें सुनिश्चित:-एसडीएम

1
इन्द्री विजय काम्बोज |। एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समाधान शिविर के दौरान आने वाली शिकायतों अथवा समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समय-समय पर इन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की स्वयं समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आज भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों के माध्यम से आने वाली शिकायतों के निपटान बारे समीक्षा की है। एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता आज अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। समाधान शिविर के दौरान खुखनी निवासी जसविन्द्र सिंह ने आधार कार्ड में नाम बदलवाने से सम्बन्धित शिकायत लेकर पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार व उपायुक्त के मार्गदर्शन में उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों की मौके पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जा रहा है।
एसडीएम ने कहा कि इच्छुक नागरिक दोनों दिन एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक इस समाधान शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। एसडीएम ने उपमंडल के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समस्या के समाधान के लिए निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं।