आने वाला समय आप पार्टी का है-प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता/अशोक तंवर

22

प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता व अशोक तंवर ने कार्यकत्र्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की
इन्द्री इन्द्री विजय काम्बोज ||आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता व आप के प्रचार समिति अध्यक्ष हरियाणा अशोक तंवर बृहस्पतिवार को इन्द्री पहुंचे जहां ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कांबोज व पूर्व हल्का अध्यक्ष अनिल वर्मा ने दोनों नेताओं का फूलमालाएं ड़ालकर स्वागत किया। इस मौके पर आम आदमी के पदाधिकारियों ने कार्यकत्र्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस बारे में जानकारी देते हुए आप पार्टी के ओबीसी मोर्चा के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि आज प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता व अशोक तंवर इंद्री में पहुंचे और पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने ओर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी से जोडऩे की अपील की। दोनों नेताओं ने भरोसा दिलाया कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है ओर पार्टी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। पूर्व हल्का अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक जन हितैषी पार्टी है ओर पार्टी का जनाधार प्रदेश में निरंतर बढ़ रहा है। इस मौके पर ओमप्रकाश सैनी, अनिल, ईशम, सुंदर, सुभाष, राकेश, रविंद्र, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।