शिक्षा और संस्कारों का मेल ही एक महान नागरिक का करता है निर्माण:रामकुमार कश्यप

154

कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसाइटी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

विधायक ने सोसायटी को निजी कोष से एक लाख रुपए देने की घोषणा की

इन्द्री विजय काम्बोज ।     कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसाइटी का स्थापना दिवस रविवार को गांव नेवल के निजी पैलस में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों को शिक्षा व खेलों में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने वेलफेयर सोसाइटी के उत्थान के लिए अपने निजी कोष से एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि शिक्षा और संस्कारों का मेल ही एक महान नागरिक का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पैसे की नहीं, बल्कि प्रतिभा की जरूरत है। प्रतिभा के आगे सब कुछ छोटा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं चला जा रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। “बिना पर्ची-बिना खर्ची” की नीति के तहत नौकरियां केवल मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं, जिससे योग्य और प्रतिभावान युवाओं को उनका हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश का हर युवा अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करे और देश के विकास में अपना योगदान दे।

इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप ने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई की दैनिक रिपोर्ट लें और उनकी मदद करें ताकि वे आगे बढ़ सकें।