बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से गूंजी कर्ण नगरी

201

गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन, गतका पार्टी के हैरतअंगेज कारनाम देख लोगों ने दबाई दांतों तले अंगुली
करनाल विजय काम्बोज || अदि गुरू जगत गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर आज नगर कीर्तन निकला। समूची कर्ण नगरी बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से गूंज उठी। मिटी धुंध  जग चानन होया। देश और समाज में अंधकार रूपी अज्ञान छटने लगा जब गुरु नानक देव जी प्रकट हुए। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व  से दो दिन पहले गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी द्वारा डेरा कारसेवा के प्रमुख तथ पंथ प्रचारक जत्थेदार बाबा सुक्खा सिंह  के मार्गदर्शन में नगरकीर्तन निक ला। पहली अरदास डेरा कारसेवा गुरुद्वारे में सुबह हुई। उसके बाद नगरकीर्तन निकला। उसके बाद पहली पातशाही गुुरुद्वारा मंजी साहेब से नगरकीर्तन को पूर्णता प्रदान की गई। नगरकीर्तन का जगह जगह स्वागत किया गया। पालकी साहेब में गुरुग्रंथ साहेब लोगों की आस्था का केद्र बने हुए थे। आगे पंच प्यारे सिख धर्म की परंपरा को आगे बढ़ा रहे थे। नगरकीतर््न में महिलाएं गुरुग्रंथ साहेब के रास्ते में पुष्प अर्पित करते चल रही थीं। आगे मार्ग साफ किया जा रहा था। लोगों के जतिे शबद गायन करते चल रहे थे। नगरकीर्तन में इसके अलावा सिख पंथ के विद्वतजनों भी सम्मनित किया गया। नगरकीर्तन में गुरु की अरदास के लिए करनाल के विधायक जगमोहन आनंद उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु के आगे प्रार्थना की।  गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान बरिंदर सिंह, महासचिव जतथेदार इंद्रपाल सिंह, गुलाब सिंह मूनक रतन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह नरूला, ज्ञानी सूबा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरपाल सिंह डोनी, हरमीत सिंह हैप्पी ,एपीएस चौपडा  अमन मिड्ढा,राघव मिड्ढा,राजेंद्र ने भाग लिया। नगर कीर्तन में अखाड़े के सदस्यों द्वारा गतका का प्रदर्शन किया। सुबह गुरुद्वारा डेरा कारसेवा से शुरू होकर नगरकीर्तन गुरुद्वारा मंजी साहेब, पातशाही पहली से  शुरू होकर कर्ण गेट, कमेटी चौक, दावत होटल, अस्पताल चौक, कुजंपुरा रोड, सब्जी मंडी से होते हुए गुरुद्वारा डेरा कारसेवा पर जाकर संपन्न हुआ। नगरकीर्तन में गुरु साहेब की पालकी आस्था का केंद्र रही। इसमें दशमेश अखाड़ा, तथा बीर खालसा दल गतका पार्टी के सदस्यों ने जोहर दिखाए। नगरकीर्तन का जगह जगह स्वागत किया गया। जगह जगह लंगर प्रसाद के स्टाल लगाए गए। अस्पताल चौक, सब्जी मंडी चौक, कुंजपुरा रोड, अस्पताल लैन में गुरुनानक अस्पताल के सामने सहित तमाम स्थानों पर स्टाल लगाए गए। यहां लगर प्रसाद बितरित किया गया

प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में 05 को होगा गुरमति समागम: गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के  महासचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि   पांच नवंवर को  गुरुद्वारा डेरा कारसेवा में सुबह नौ बजे से गुरमति समागम होगा। यहां पर गुरु का दीवान सजाया जाएगा। रागी ढडी जत्थे तथा अन्य गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर अटूट लंगर बरता जाएगा। गुरमति समागम में भाई हरपाल सिंह हजुरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब, अमृतसर, भाई गुरप्रीत सिंह पौंटा साहिब, ढाडी जत्था भाई जसबीर सिंह, कीर्तन भाई गुलाब सिंह, गरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही के हैड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह, कीर्तनी भाई गुरमेज सिंह, भाई गुरुसेवक सिंह हजूरी  रागी गुरुद्वारा माडल टाउन, गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुपर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सभ्ी संगतों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की हैं।गुरपाल सिंह डोनी, हरप्रीत सिंह नरूला, हरमीत सिंह हैप्पी, तेजेंद्र सिंह डिम्पी,अमन मिड्ढा, राजा मिड्ढा,सर्वजीत सिंह  ंने सभी साध संगतों से इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।