गांव मटकमाजरी में नगर देवता की पूजा अर्चना की गई, भंड़ारे का हुआ आयोजन

इन्द्री  विजय काम्बोज
उपमंड़ल के गांव मटक माजरी में गांववासियों द्वारा ग्राम देवता श्री नगर खेड़ा जी का पूजन बड़ी श्रद्धा पूर्वक किया गया। इस मौके पर पवित्र हवन यज्ञ किया गया जिसमें गांव के नंबरदार प्रदीप कांबोज सहित काफी संख्या में गांववासियों ने भाग लेकर भगवान से गांव की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पूरे गांव में दूध की नाल भी दी गई जिसमें काफी संख्या में महिलाओं, बच्चों व पुरूषों ने भाग लिया। इस मौके पर नंबरदार प्रदीप कांबोज, पं. कर्मचंद, मास्टर रमेश कांबोज व अमित कांबोज ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी सभी गांववासियों के सहयोग से ग्राम देवता की पूजा अर्चना की गई है। सुबह सबसे पहले गांव की सुख शांति व समृद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम देवता की पूजा पुरातन समय से ही की जाती आ रही है ओर आज भी इसी परंपरा को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है। इस पूजन के पीछे मुख्य मुख्य उद्देश्य यही है कि पूरे गांव में आपसी भाईचारा कायम रहे ओर किसी भी प्रकार की कोई प्राकृतिक आपदा ना पड़े।  उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से इस धार्मिक आयोजन को किया जाता है ओर इस अवसर पर भंड़ारे का आयोजन भी किया जाता है जिसमें सभी गांववासी प्रशाद ग्रहण करते है। इस अवसर पर मास्टर रमेश कांबोज, सुरेश कुमार, पूर्व सरपंच समय सिंह, पवन कुमार राजेश कुमार, संदीप कुमार दिनेश कुमार, अमित कुमार राजेश कांबोज, सत कुमार, रक्षित कांबोज, कार्तिक कांबोज,निशांत,प्रज्वल कांबोज, संदीप कंबोज, प्रवेश कुमार, विकास कांबोज सहित काफी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!