इस्माईलाबाद, 14अगस्त(यज्ञदत्त शास्त्री): प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी और माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला के तत्वावधान में शहीद बलवीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए प्राचार्य भीमसेन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घरों और कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मनाया जा रहा है और 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना। लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना। स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी परम जीत कौर के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने रैली निकाली। प्राचार्य भीमसेन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ड्राइंग टीचर एवं कवि संजय मित्तल और काजल, माही, संदीप, मनोज, अंश आदि स्वयंसेवकों ने इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम्, भारत माता की जय, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि ओजस्वी नारों के साथ सभी में देशभक्ति की भावना जागृत की। रैली स्कूल से होकर हिसार-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग से होकर विभिन्न गलियों से होते हुए रैली अंत में स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई। इस मौके पर उप-प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र, रजनी कंसल, कार्यक्रम अधिकारी परमजीत कौर, डॉ.बलवान सिंह, डॉ.जोगिन्दर सिंह, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ.पायल, मंजू यादव, संजय मित्तल, रचना सक्सेना, चंचल अनेजा, राजेन्द्र कुमार बठला, रचना, जयपाल सिंह, अवरिन्दर सिंह समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।









