करनाल जिले में स्वदेशी संकल्प यात्राएं निकाली जाएंगी: चावला

174

इंद्री से आगाज होगी स्वदेशी संकल्प यात्रा 17 को
करनाल  विजय काम्बोज ||  स्वदेशी और उद्यमिता की भावना को जन जन तक ले जाने के लिए स्वदेशी जागरण मंच द्वारा करनाल जिले में स्वदेशी संकल्प यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसका आगाज 17 सितंबर को इंद्री से होगी। उसके बाद घरौंडा, करनाल इंद्री असंध नीसिंग नीलोखेड़ी तरावड़ी में स्वदेशी संकल्प यात्राएं निकाली जाएंगी। यह स्वदेशी स्वदेशी जागरण मंच के पालकों के राष्ट्रीय पालक सतीश चवला और प्रदेश संयोजक सुरेश पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि स्वदेशी सुरक्षा और उद्यामिता अभियान पिछले तीन माह से पूरे देश भर में चल रहा हैं। इस अभियान के तहत करनाल जिले में लाखों लोगों तक इस अभियान को पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से दैनिक जीवन में स्वदेशी बस्तुओं का प्रयोग तथा युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने का संदेश दिया हैं। इस संदेश को जन जन तक पहुंचाना ही इस यात्रा का उद्देश्य हैं। उन्होंने बताया है कि इंद्री में 17 सितंबर को शहीद ऊद्यम सिंह चौक से यात्रा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि देश भर में स्वदेशी मेले भी लगाए जाएंगे। करनाल मेें भव्य ढंग से मेला लगाया जाएगा। इसमें स्वदेशी और लोकल  फोर वोकल की भावना को बढ़ाया जाएगा। इन मेलों में लोकल कंपनियों को एक्सपोजर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वदेशी की भावना देश को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि अपने देश को मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी सुरक्षा और उद्यामिता विकास की भावना को घर घर तक ले जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को जन आदंोलन का स्वरूप दिया जा रहा हैं। इस अवसर पर श्रुति काम्बोज, सुरेंद्र गोयल, आदि मौजूद थे।