हरियाणा कम्बोज सभा के प्रधान बने सुमेर चंद काम्बोज, महासचिव बने मास्टर राकेश काम्बोज

कुरुक्षेत्र विजय काम्बोज ||

हरियाणा कम्बोज सभा (रजि.) की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से कुरूक्षेत्र कम्बोज धर्मशाला में 31अगस्त को सम्पन्न हुआ। जिसमें सुमेर चन्द कंबोज लबकरी को प्रदेश अध्यक्ष, राकेश कंबोज सांतडी को महासचिव, लक्ष्मी चन्द कंबोज लक्सी बास को कैशियर, सज्जन सिंह कम्बोज कैथल को उपाध्यक्ष, जसबीर सिंह कम्बोज को सहसचिव चुन लिया गया। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुमेर चन्द कंबोज ने बताया कि सभा की कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल का होगा। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह कम्बोज ने नव गठित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवम शुभ कामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया और कहा कि सभा समाज के सभी सदस्यों और गणमान्य लोगों को साथ लेकर चलेगी तथा समाज कल्याण के लिए प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर अन्य नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिलाया और एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया। आज हरियाणा कंबोज सभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन कुरूक्षेत्र की कम्बोज धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए और फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुमेर चंद कम्बोज लबकरी ने कम्बोज कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जाए। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश महासचिव राकेश कंबोज सांतडी ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा और समाज के सभी लोगों को संगठित करके जागरूक किया जाएगा। समाज का हर आदमी हमारे लिए सम्मानित है हमें सभी को साथ लेकर चलना है और समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ना है यही हमारे समाज का मुख्य उद्देश्य है। समाज में जो बुराइयां है उन्हें कैसे दूर किया जाए, इस पर हमारा ध्यान केंद्रित रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है। आज हमारा समाज कई ऐसी बुराइयों से ग्रसित है जिन्हें समय रहते दूर करना हमारी सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है हमें समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करना है। इस अवसर पर हरियाणा कम्बोज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान चन्द कंबोज बलबीर सिंह कम्बोज उमर पुर, कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष सरदार बक्शीश सिंह, करनाल के ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम सिंह, राजेन्द्र कम्बोज, ऋषि पाल खेड़ा, रादौर धर्मशाला के प्रधान वेद प्रकाश कम्बोज, जय प्रकाश कांजनु, रामकुमार घुसली, जसबीर सिंह बराडा, फूल सिंह इस्लाम नगर, रवि दत्त कम्बोज, पूर्व सरपंच बीरबल, जोगिंद्र सिंह गढ़ी बीरबल, पवन कंबोज गढ़ी बीरबल, प्रवेश कम्बोज लबकरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!