सतलुज स्कूल के विद्यार्थियों ने किया विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

88

शाहाबाद मारकंडा, 20 नवम्बर (सुरजीत शिवालिक): सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के कक्षा केजी से तीसरी के लगभग 210 विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र के पैनोरमा विज्ञान केन्द्र और जिन्दल पार्क का भ्रमण किया। स्कूल के प्राचार्य डा. आरएस घुम्मन ने विद्यार्थियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और स्कूल परिसर से रवाना किया। डा. घुम्मन ने कहा कि स्कूल के माहौल से हटकर ऐसे माहौल बनाने से बच्चों को नया सीखनें को मिलता है। बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों को देखा और उससे जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा बच्चों ने मैजिक नल, गहराई का कुआँ, ग्रहओं की गति, तरंग टैक, हवा में तैरती गेंद, मजेदार आइना आदि को देखा और महाभारत और हड़प्पा टेक्नोलॉजी से संबंधित कला कृतियों को भी देखा। डा. घुम्मन ने बताया कि बच्चों ने पैनोरमा विज्ञान केन्द्र के साथ जिन्दल पार्क का भी भ्रमण किया। इस मौके पर स्कूल कोऑर्डिनेटर मनिंदर सिंह घुम्मन, मोनिका घुम्मन, उपप्रचार्य वीरेंद्र सिंह, स्कूल प्रबंधक मनोज भसीन, मीरा अरोड़ा, हरविंदर कौर, डिम्पल, आशा, कल्पना गुप्ता, कल्पना गोयल, मीना क्वात्रा, स्मृति  सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।