केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे
इन्द्री विजय काम्बोज |। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बताया कि हरियाणा सरकार के सहयोग से देश भगत विश्वविद्यालय (पंजाब) द्वारा 30 अगस्त को प्रात: 9 बजे स्थानीय डॉ मंगलसेन सभागार में 75वें राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस जॉब फेयर में 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी और युवाओं को 8 लाख रुपये वार्षिक तक का पैकेज प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और अपने भविष्य को नई दिशा दें।
इच्छुक अभ्यर्थी https://docs.google.com/forms/









