महाविद्यालय में खेल समिति द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

79

इन्द्री विजय काम्बोज || शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह बागी के मार्गदर्शन व नेतृत्व100 मीटर पुरुष दौड़ व 100 मीटर महिला दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष दौड़ में सचिन ब.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय व रॉबिन नेतृत्व स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला दौड़ में सानिया ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय व लविषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन खेल समिति संयोजिका प्रोफेसर डिंपल व सदस्य प्रोफेसर कुलदीप द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह बागी ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों को हमें अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए तथा महाविद्यालय में आयोजित की जाने वाली सभी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विद्यालय प्राचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों वह आयोजकों को गतिविधि के सफल आयोजन पर को बधाई दी।