महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
बुराई का त्याग कर अच्छाई अपनाएं : कल्याण
करनाल विजय काम्बोज । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आज घरौंडा हलका के गांव धर्मपुरा में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आज दशहरे पर अपने भीतर की बुराई को खत्म अच्छाई अपनाने का संकल्प लें।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युवा वर्ग को दोनों विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मन, वचन और कर्म से हिंसा न करने का संकल्प लेकर अहिंसा परमोधर्म: का मार्ग अपनाया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया। उनकी ईमानदारी और सादगी का कोई सानी नहीं। दोनों हस्तियों में गजब की नेतृत्व क्षमता थी।
कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शुरू किए गए सेवा पखवाड़े का आज अंतिम दिन है। इस मनाने का उद्देश्य लोगों में सेवा भावना को जगाना है। इंसान में सेवा के साथ-साथ दया भाव भी होना चाहिए। सेवा भाव और तीज-त्यौहार संस्कृति का हिस्सा हैं। इन्हें मिलजुल कर मनाना चाहिए। इससे भाईचारा और सौहार्द्ध बढ़ता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। आज के दिन रावण के पुतले को सांकेतिक रूप से जलाया जाता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज में मातृ शक्ति हमेशा पूजनीय रही है। इज्जत देने से शक्ति बढ़ती है। महिलाएं मजबूत होंगी तो राष्ट्र व समाज भी तरक्की करेगा। पिछले साढ़े दस सालों में घरौंडा की प्रगति के लिए अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। भविष्य में हलके को और ऊंचाइयों पर ले जाना है। इसके लिए जन सहयोग भी जरूरी है।
इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी ने भी महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीडीपीओ कंचनलता, बीडीपीओ सोमवीर खटकड., बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश जोगी, महेंद्र कैमला आदि मौजूद रहे।









