भगवान राम नाम  के गायन से असीम ऊर्जा का आभास होता है: रिचा गुप्ता

158

सोशल मीडिया पर धूम मचाई रिचा गुप्ता के राम नाम के भजन ने
खुद भजन लिखती है, पिछले कई सालों से संगीत की शिक्षा दे रही हैं
करनाल काम्बोज || भगवान राम के नाम का भजन गा कर लोगों में भगवान राम की भावना को मजबूत करने वाली गायिका रिचा गुप्ता  का कहना है कि वह भजन गाकर आध्यात्मिक भावना को जन जन तक पहुंचाना चाहती हैं। रिचा गुप्ता सेवा भारती के प्रदेश कोषाध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता की पुत्री हैं। उनके द्वारा गाए गाने भगवान को समर्पित गाने ने सोशल मीडिया में धूम मचा रखी हैं। उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें शुरू से ही गाने का शौक रखा। उन्होंने सातवी कक्षा में बैंजो का बजाया था। उन्होंने बताया कि करनाल से उन्होंने एम ए म्यूजिक की परीक्षा पास की। उनकेा तराशने में सुनीता शर्मा और सरिता कुमार ने महत्वपपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विवेक रंगा से भी शिक्षा प्राप्त की। वह अभी अंबाला के एक स्कूल में संगीत के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनका पसंदीदा राग मनि श्री रहा हैं। उनके रोल आफ माडल श्री रविशंकर जी रहे हैं। इसके अलावा हरविंदर जी से वह प्रभावित रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता और परिजन उनका पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने भजन खुद लिखती हैं। वह भजनों का एक कार्यक्रम करना चाहती हैं। वह लेखन में रूचि रखती हैं। उन्होंने सैकड़ों कविताएं लिखी हैं। उनकी कविताओं को पहचान मिली हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर में होने वाले संगीत कार्यक्रम जो संगीतकार हरिवल्लभ जी को समर्पित रहता है। वहां पर रजत पदक प्राप्त किया। उनके पिता रोशन लाल गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी पर माता सरस्वती का आशीर्वाद हैं।