जनता की सेवा ही सर्वोपरि कर्तव्य: रामकुमार कश्यप

1
विधायक रामकुमार कश्यप ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के दिए निर्देश
इन्द्री विजय काम्बोज |। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत हल्के की जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना उनका प्राथमिक कर्तव्य है। हर सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि आमजन की समस्याओं का जल्द समाधान हो तथा उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार का यही प्रयास है कि विकास के मामले में प्रदेश का कोई भी क्षेत्र अछूता न रहे। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
जनसुनवाई के दौरान अब्दुलापुर के सरपंच कर्म सिंह, रामधन, कपूरचंद, शिवकुमार, पाला राम, सतीश कुमार पंचाल, रणबीर सिंह, कांता देवी, भारत भूषण सहित अन्य अपनी समस्या लेकर पहुंचे। विधायक ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए।