इन्द्री विधानसभा में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यशाला का आयोजन
इन्द्री विजय कांबोज ।।-विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश मे 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह ‘सेवा पखवाड़ा’ सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक बड़ा अभियान है।
विधायक राम कुमार कश्यप शनिवार को बजाज फार्म में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ को जन-जन तक पहुंचाना और समाज सेवा के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना। उन्होने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान ,स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर,पौधारोपण,प्रदेश सरकार द्वार चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार,सेवा व संकल्प रैलियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी पूरी लगन से इस सेवा पखवाड़े कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन से प्रेरित होकर सेवा पखवाड़ा का आयोजन प्रदेश भर में किया जा रहा है। यह सेवा पखवाड़ा जनसेवा और जनकल्याण को समर्पित होगा। इस दौरान प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर चेयरमैन यशपाल ठाकुर, सेवा पखवाड़ा संयोजक रणबीर गोयत, भाजपा नेता धर्मपाल शांडिल्य, सुदर्शन बजाज, मुकेश कंबोज और विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस सेवा अभियान को सफल बनाने का प्रतिबद्धता जाहिर की।









