सेजल व वंदना ने ह्यूमैनिटी ओलंपियाड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का बढाय़ा मान सम्मान-प्रधानाचार्य ज्योति खुराना

121

इन्द्री विजय काम्बोज ||
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इन्द्री की दो छात्राओं सेजल (कक्षा 12वीं विज्ञान) और वंदना (कक्षा 7वीं) ने वैल्यू यूअर विरचयूज ध्यान कक्ष इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ह्यूमैनिटी मोरैलिटी व एथैक्सि अवार्ड हासिल किया। यह ह्यूमैनिटी ओलंपियाड एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कार, दया, सहनशीलता, शिष्टाचार, धार्मिकता जैसे नैतिक मूल्यों को उनके व्यक्तित्व और जीवन में शामिल करना अनिवार्य बनाना है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति खुराना ने छात्राओं को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
इस कार्यक्रम की रूपरेखा डी.पी.ई. अशोक कुमार ने तैयार की तथा विद्यार्थियों को पाठ्य सहगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। यह गौरवपूर्ण पुरस्कार जी.जी.एस.एस.एस. इंद्री में पहली बार छात्राओं द्वारा प्राप्त किया गया है, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। इस अवसर पर डॉ. ऋषि राम, सीमा, अशोक, समिता, रेखा, निरूक्षा, मीना, संगीता, सुरेन्द्र कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे।