ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में दूसरा आरोपी गिरफतार

16

करनाल विजय काम्बोज । जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा की टीम द्वारा उप निरीक्षक गोपाल सिंह की अध्यक्षता में 160 किलोग्राम डोडा पोस्त के मामले में दूसरा आरोपी… वीरेंद्र सिंह पुत्र चंदेवर सिंह निवासी गांव अलावला, करनाल को नशा तस्करी के मामले में काबू किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2025 को 160 किलोग्राम डोडा पोस्त नशीले पदार्थ सहित आरोपी बलजिंदर सिंह पुत्र गुरु चरण सिंह को गिरफ्तार किया गया था जिसके खिलाफ थाना मुनक में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी से गहनता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा इस नशीले पदार्थ को उसके अन्य साथी वीरेंद्र सिंह पुत्र चंदेवर सिंह से आगे बचने के लिए खरीद कर लाया था,जिस टीम द्वारा इस मामले में आरोपी चंदेवर को काबू किया गया। व इस नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।