एनडीपीएस एक्ट के तहत 503 ग्राम स्मैक के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

166
करनाल । जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में आरोपी.. इरफान उर्फ ज्योति पुत्र लियाकत निवासी बाड़ी माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज ने बताया कि इस मामले मे पहले ही एक आरोपी रणदीप उर्फ सोनू पुत्र बलदेश दिनांक 2 जून 2025 को 503 ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ सहित काबू कर थाना कुंजपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में आज जांच इकाई द्वारा उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। ताकि नशे के इस कारोबार में संलिप्त आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।