एनडीपीएस एक्ट के तहत 500 ग्राम अफीम के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

18
करनाल काम्बोज ||
नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह कार्रवाई सीआईए असंध इंचार्ज उप निरीक्षक सुलिंदर सिंह के नेतृत्व में तथा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई।
इस कार्रवाई के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत.. *जमनालाल पुत्र भेरूलाल निवासी गांव आमली, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) को काबू किया गया है।*
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में पहले आरोपी सुखलाल भिलाई को 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया था, जिसके संबंध में थाना असंध करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया था।
पुलिस रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ में आरोपी सुखलाल भिलाई ने खुलासा किया कि वह उक्त नशीला पदार्थ अपने साथी जमनालाल से खरीदकर आगे बेचने के उद्देश्य से लाया था। इस खुलासे के आधार पर जांच इकाई द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी जमनालाल को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।