एसडीएम अशोक मुंजाल ने गांव कलसौरा व नबियाबाद का दौरा कर जलभराव की स्थिति का लिया जायजा

29

जल भराव की स्थिति से निपटने व निगरानी के दिए निर्देश

इन्द्री विजय काम्बोज ।     एसडीएम अशोक मुंजाल ने मंगलवार को गांव कलसौरा व नबियाबाद के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर भी जल भराव होता है वहां पर तुरन्त पानी निकासी के लिए कार्य करें।

एसडीएम ने कहा कि जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित उपमंडल के अधिकारी फील्ड में रहते हुए हर गतिविधि पर ध्यान रखे। उन्होंने सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे सचेत रहे। जहां पर भी कहीं जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है उसके तहत समय रहते पानी की निकासी के लिए कार्य करवाएं। इसके अलावा बीडीपीओ को निर्देश दिए गए है कि वे सरपंचो से समन्वय बनाए रखें और कहीं पर भी यदि जलभराव की सूचना उनके पास आती है तो उस बारे तुरन्त बीडीपीओ कार्यालय के साथ-साथ एसडीएम कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने आमजन से अपील की की  यमुना नदी का जलस्तर अभी ज्यादा है, वे नदी के आस पास जाने से बचें और सचेत रहें।

एसडीएम अशोक मुंजाल ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सभी सम्बधिंत उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि यदि जलभराव की परिस्थितियों के तहत सभी तैयारियां दुरूस्त रखे और पानी निकासी के कार्य को प्राथमिकता से करवाएं।