हम सब को महापुरूषों के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर समाज व देशहित में कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए-शमशेर
इन्द्री विजय काम्बोज ||
सरपंच एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह मंढ़ाण आज लाड़वा में होने वाले प्रदेश स्तरीय महर्षि कश्यप जंयती में अपने सैंकड़ों की संख्या में एसोसिएशन के सदस्यों व समर्थकों के साथ रैस्ट हाउस से रवाना हुए। रैस्ट हाउस से सैंकड़ों की संख्या में गाडिय़ों में बैठकर सभी प्रधान की अगुवाई में रवाना हुए। इस मौके पर सभी ने भारत माता की जय, महर्षि कश्यप की जय के उद्घोष लगाए। इस मौके पर प्रधान शमशेर सिंह मंढ़ाण ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी महापुरूषों की जंयतियों को मनाने का काम कर रही है जोकि एक सराहनीय कदम है। लाड़वा में होने वाले इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेेगेेंं। पूरे प्रदेश से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होगें। इन्द्री से भी विधायक रामकुमार कश्यप की अगुवाई में हजारों की संख्या में हल्कावासी इस कार्यक्रम में पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप सभी समाज के लोगों के लिए आदरणीय है। हम सब को महापुरूषों के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर समाज व देशहित में कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष किसी विशेष धर्म जाति से संबंध नहीं रखते बल्कि पूरी मानवता को सद्मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं इसलिए हमें महर्षि कश्यप जयंती जैसे सभी समारोहों में भाग अवश्य लेना चाहिए। ब्लाक समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील गुर्जर ने कहा कि महर्षि कश्यप की जंयती को लेकर हल्कावासियों में जोश व श्रद्धा का माहौल है। सरंपच एसोसिएशन के साथ साथ नंबरदार एसोसिएशन भी इस में पूर्ण रूप से भाग ले रही है। सरपंच शाम लाल व सरपंच एनएल पुण्डऱीक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी धार्मिक गुरुओं की राज्य स्तरीय जयंती समारोह मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। महापुरुषों के जयंती समारोहों में अवश्य जाना चाहिए। ऐसे समारोह से हमें अपने पूर्व इतिहास के बारे जानकारी मिलती है और हम अपनी पुरानी संस्कृति से रूबरू होते हैं। हमें जीवन जीने का आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनका मान-सम्मान करना चाहिए। भारतीय संस्कृति भाईचारे एवं आपसी एकता के कारण हमारा देश भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। इस मौके पर सरपंच ईश्वर लाल, रमेश, प्रवीण कुमार, राजेश मंढ़ाण सरपंच गढ़ीबीरबल, चांद राम, सुरेश, शीशपाल, घनश्याम फौजी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।