सांई ग्रुप भगवानपुर गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति करेगा जागरूक : बब्बू भगवानपुर

15

बाबैन,17 दिसंबर(रवि कुमार): साई ग्रुप भगवानपुर के अध्यक्ष बब्बू भगवानपुर ने कहा कि सांई ग्रुप के द्वारा झुगगी व श्रमिक बस्तियों के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांई ग्रुप के द्वारा गरीब असहाय लोगों के बच्चों को शिक्षा दिलवाने की मुहिम छेड़ी जाएगी जिससे गरीब बच्चे भी पढ लिख करके अपना भविष्य संवार सकते है। सांई ग्रुप भगवानपुर के अध्यक्ष बब्बू भगवानपुर बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सांई ग्रुप के द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षित करने का बिडा उठाया है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित बच्चा अपने घर व परिवार की दशा व दिशा बदल सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा धन है जो किसी से भी नही बंटवा सकता। उन्होंने कहा कि सांई ग्रुप समय समय पर गरीब व जरूरतंमद लोगों को मदद करते आया है और भविष्य में भी इस प्रकार गरीब लोगों की मदद सांई ग्रुप भगवानपुर करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को भी गरीब लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाना जो एक पुण्य का काय है। उन्होंने कहा कि हमें मानव भलाई के लिए समाजसेवा करनी चाहिए। इस मौके पर गौरव सूरा, साबा भगवानपुर, रोहतास सूरा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।