Russia Military Plane Crash Video Update | Moscow News | रूस का कार्गो प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत: टेकऑफ के बाद इंजन में आग लगी; दो महीने में दूसरा हादसा

 

मॉस्को13 घंटे पहले

मंगलवार को क्रैश होने वाले प्लेन की यह तस्वीर मॉस्को टाइम्स ने शेयर की है। यह क्रैश से ठीक पहले की है और वीडियो से ली गई है। - Dainik Bhaskar

मंगलवार को क्रैश होने वाले प्लेन की यह तस्वीर मॉस्को टाइम्स ने शेयर की है। यह क्रैश से ठीक पहले की है और वीडियो से ली गई है।

रूस ने मंगलवार को कहा है कि उसका एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। इसमें 15 लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक- क्रैश में सभी लोगों की मौत हो गई है। घटना की वजह इंजन में आग लगना बताई गई है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने भी हादसे की पुष्टि की है। यह प्लेन इवानोवो इलाके में क्रैश हुआ है।

रूस के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, डिफेंस मिनिस्ट्री ने किसी वीडियो की पुष्टि नहीं की है। इसके पहले जनवरी में रूस का एक प्लेन क्रैश हुआ था। इसमें 74 लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर यूक्रेन के कैदी थे।

एक इंजन में आग लगी थी

  • रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक- क्रैश होने वाला प्लेन IL-76 था। इसमें चार इंजन होते हैं। मंगलवार को टेकऑफ के कुछ देर बाद इसके एक इंजन में आग लग गई। यह तेजी से नीचे की तरफ आया और क्रैश हो गया। क्रैश साइट से गहरा काला धुआं उठते देखा जा सकता है। घटना रूसी वक्त के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे हुई।
  • रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक- कार्गो प्लेन में 8 क्रू मेंबर्स और सात पैसेंजर शामिल थे। जैसे ही इसने टेकऑफ किया, वैसे ही इसके बाईं तरफ वाले इंजन में आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक- प्लेन में मौजूद कोई भी शख्स जिंदा नहीं बचा। हालांकि, इस बारे में ऑफिशियल स्टेटमेंट फिलहाल जारी नहीं किया गया है। इवानोवो इलाके से यूक्रेन बॉर्डर करीब 700 किलोमीटर दूर है।
जनवरी में भी रूस का एक प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में 74 लोग मारे गए थे। बेलगोरोद इलाके में हुए इस क्रैश में मारे गए लोगों में 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। यह प्लेन भी वही था, जिस तरह का सोमवार को क्रैश हुआ। (फाइल)

जनवरी में भी रूस का एक प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में 74 लोग मारे गए थे। बेलगोरोद इलाके में हुए इस क्रैश में मारे गए लोगों में 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। यह प्लेन भी वही था, जिस तरह का सोमवार को क्रैश हुआ। (फाइल)

जनवरी में भी एक प्लेन क्रैश हुआ था

  • जनवरी में भी रूस का एक प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में 74 लोग मारे गए थे। बेलगोरोद इलाके में हुए इस क्रैश में मारे गए लोगों में 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे।
  • घटना के बाद रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा था- यूक्रेन की तरफ से दागी गई मिसाइल एयरक्राफ्ट से टकराई। यूक्रेन ने अपने ही नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया। इन्हें कैदियों की अदला-बदली के समझौते के तहत बेलगोरोद ले जाया जा रहा था। यह आतंकी हमला है।
  • दूसरी तरफ, यूक्रेन ने कहा था- यह रूस की साजिश हो सकती है। हमने अपनी मिलिट्री टीम मौके पर भेजी है। जांच के बाद पूरी जानकारी देंगे। हादसा पश्चिमी बेलगोरोद क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ। गवर्नर वाएशेलव ग्लाडकोव ने हादसे की पुष्टि की थी।
अक्टूबर 2023 में पुतिन विरोधी नेता येवगेनी प्रिगोजिन की भी प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। जून 2023 में प्रिगोजिन ने पुतिन के खिलाफ बगावत की थी।

अक्टूबर 2023 में पुतिन विरोधी नेता येवगेनी प्रिगोजिन की भी प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। जून 2023 में प्रिगोजिन ने पुतिन के खिलाफ बगावत की थी।

वैनगनर चीफ की मौत भी क्रैश में हुई थी

  • अक्टूबर 2023 में पुतिन विरोधी नेता येवगेनी प्रिगोजिन की भी प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। जून 2023 में प्रिगोजिन ने पुतिन के खिलाफ बगावत की थी। वो प्राईवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ थे। क्रैश में 10 और लोग मारे गए थे।
  • यह क्रैश मॉस्को के उत्तरी इलाके में हुआ था। रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सिर्फ इतना कहा कि येवगेनी का नाम पैसेंजर लिस्ट में शामिल था। यह एम्बरर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था।
  • प्रिजोजिन ने जून में पुतिन के खिलाफ बगावत की थी और इसके बाद वो कथित तौर पर बेलारूस चले गए थे। लिहाजा, यह साफ नहीं है कि वो रूस कब और कैसे पहुंचे। घटना के कुछ दिन पहले प्रिगोजिन का पहला वीडियो सामने आया था।
IL-76 कार्गो प्लेन में चार इंजन होते हैं। रूस ने यह प्लेन कई देशों को बेचा भी है। (फाइल)

IL-76 कार्गो प्लेन में चार इंजन होते हैं। रूस ने यह प्लेन कई देशों को बेचा भी है। (फाइल)

इल्युशिन-76 के बारे में जानिए
यह चार इंजन वाला स्ट्रेटेजिक एयरलिफ्टर विमान है। एक बार में 40 हजार किलो तक वजन ले जा सकता है। इसके तीन वैरिएंट हैं। रूस में बना यह विमान राहत सामग्री और बड़ी संख्या में लोगों को लाने-ले जाने के लिए काम आता है। रूस, यूक्रेन, भारत और लीबिया की वायुसेना भी इस विमान का इस्तेमाल करती हैं।

खबरें और भी हैं…

Source linkEdit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!