रोटरी क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की जर्सियां

60

शाहाबाद मारकंडा, 22 नवम्बर (सुरजीत शिवालिक): रोटरी क्लब ने ब्लॉक के 11 स्कूलों के विद्यार्थियों को 210 जर्सियां वितरित की। क्लब के प्रधान आशुतोष गर्ग ने बताया कि आर्य गल्र्स सी.सै.स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय गुमटी, रा.मा.वि. किशनगढ़, रा.मा.वि. नम्बर-2 एवं नम्बर-5, रा.सी.सै.स्कूल पंजैल, कलसाना, शाहाबाद, डी.ए.वी., आर्य गल्र्स सी.सै.स्कूल, राजकीय कन्या हाई स्कूल, राजकीय हाई स्कूल कल्याणा के स्कूल प्रतिनिधियों को यह जर्सियां दी गई। आशुतोष गर्ग ने बताया कि इस प्रोजैक्ट में विनोद बंसल एवं इन्नरव्हील क्लब की प्रधान गोल्डी औजला का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को भौतिक सुविधाएं प्रदान की जाती है। आशुतोष ने बताया कि क्लब द्वारा शीघ्र ही श्री मारकंडेश्वर मंदिर में पढऩे वाले विद्यार्थियों को भी जर्सियां दी जाएगी। कार्यक्रम में रो. डा. पीयूष अग्रवाल के सहयोग से उनके कजिन राजीव सिंगला करनाल ने आर्य गल्र्स स्कूल में पढऩ वाले 4 जरूरतमंद विद्यार्थियों की पूरे वर्ष की 24 हजार 600 रूपए फीस स्कूल प्राचार्या रेखा सेतिया को दी। स्कूल प्राचार्या रेखा सेतिया ने रोटरी क्लब के प्रधान एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया। मंच संचालन आर.डी. गुप्ता ने किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान कुलदीप गुप्ता, रामलाल गुप्ता, प्रोजैक्ट चेयरमैन नीरज गुप्ता, डा. पीयूष अग्रवाल, डा. आर.एस.घुम्मन, अंशुल बंसल, एस.एस.खुराना, उमांकांत सिंगला, विक्रम गुप्ता, प्रवीण ठकराल, अल्का अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद थे।