सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है-डॉ. महेंद्र सिंह बागी

22

इन्द्री विजय काम्बोज || शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह बागी के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. बाल ऋषि एवं डॉ. रीना सैनी के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह बागी ने कहा, “सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है।” उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और मित्रों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक करें।कार्यक्रम में अन्य प्राध्यापक डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. रमेश और डॉ. मीनाक्षी भी उपस्थित रहे।विद्यार्थियों को पाँच प्रमुख विषयों पर जानकारी दी गई: पैदल यात्री सुरक्षा, हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग, गलत लेन में वाहन न चलाना, असुरक्षित ओवरटेकिंग से बचाव और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की लाइट एवं हॉर्न पर नियंत्रण।वक्ताओं ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाने का आह्वान किया। अंत में, विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया।