इन्द्री विजय काम्बोज ||
रिटार्यड़ कर्मचारी संघ ब्लाक इन्द्री के सदस्यों की एक मींटिग में पदाधिकारियों द्वारा आठवें वेतन आयोग में रिटार्यड़ कर्मचारियों के प्रति सरकार की उदासीनता व मिलने वालें लाभों पर प्रहार होने संबधी विचारों पर मंथन किया गया। प्रधान बलवान सिंह ने बताया कि रिटार्यड़ कर्मचारियों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची विभिन्न विभागों को भेजी जा रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सात अप्रैल को ब्लाक इन्द्री के सभी विभागों के रिाटार्यड़ कर्मचारी से मासिक मींटिग में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।