इन्द्री ( विजय कम्बोज ) दून पब्लिक स्कूल मुखाला में रैडक्रास सोसाइटी की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार एवं सेफ्टी नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने बच्चों को बताया कि दुर्घटना या किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत किस प्रकार प्राथमिक उपचार दिया जा सकता है और स्वयं को तथा दूसरों को सुरक्षित रखा जा सकता है। विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न स्थितियों जैसे चोट लगने, जलने, बेहोशी, सांप के काटने आदि के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाया। स्कूल प्रधानाचार्या अनु कंबोज ने रैडक्रास सोसाइटी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के जीवन कौशल को निखारने में सहायक होते हैं और उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बनाते हैं।









