रमन सैनी को कष्ट निवारण समिति का सदस्य मनोनित किया गया

5

इन्द्री विजय कांबोज ।। समाजसेवी रमन सैनी को जिला कष्ट निवारण समिति करनाल का सदस्य मनोनित किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। कष्ट निवारण समिति सदस्य रमन सैनी ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, विधायक राम कुमार कश्यप व जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित प्रदेश के सभी बड़े पदाधिकारियों का आभार जताया है। सैनी ने कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेवारी सौंपी गई है उसको वो पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का काम करेगें ओर हल्के के लोगों की समस्याओं को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास के कामों को करवाया जा रहा है। प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं से पूरी तरह से सहमत है। सैनी ने कहा कि इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप ने हल्के के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड रखी है। सभी पंचायतों द्वारा गांवों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे है। विधायक ने हल्के के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं छोड़ रखी है ओर हल्के का हर आदमी विधायक राम कुमार कश्यप के समर्थन में खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का काम करेगें।