रक्षाबंधन आपसी प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक: रामकुमार कश्यप

1

विधायक रामकुमार कश्यप ने हल्का वासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

इंद्री/ करनाल  विजय  काम्बोज ||
    विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को इंद्री गुढ़ा  में मनाया। इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। विधायक रामकुमार कश्यप ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और उन्हें इस स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक धागे का बंधन नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास और सम्मान का पर्व है। यह पर्व पूर्वजों द्वारा स्थापित वह सांस्कृतिक परंपरा है,
जो धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा और समरसता का भाव जागृत करती है।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कार्य कर रही है। महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लड़कियों को आगे बढ़ा रही है, वहीं मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना जैसी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सहायक सिद्ध हो रही हैं। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देकर महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इस अवसर पर  स्थानीय नेता और गाँव के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।