इंद्री में आरएएफ का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों का दौरा कर लोगों से किया संवाद और भयमुक्त माहौल देने का दिया आश्वासन

148

इंद्री विजय काम्बोज ||
करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने पुलिस के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। सहायक कमांडेंट सतीश कुमार के नेतृत्व में तीसरे दिन हुए इस अभ्यास का मकसद शहरवासियों को यह भरोसा दिलाना कि क्षेत्र में पूरी तरह सुरक्षित माहौल है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फोर्स पूरी तरह तैयार है। फ्लैग मार्च के दौरान टीम ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर इलाके की जानकारी ली और लोगों से सीधे संवाद भी किया।

संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर
फ्लैग मार्च इंद्री थाना क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। टीम ने भ्रमण के दौरान क्षेत्र का पूरा जायजा लिया और मौके पर मौजूद लोगों से सुरक्षा हालात के बारे में बात की। इलाके के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर पहले घटित दंगों और घटनाओं की जानकारी ली। इसके अलावा लोगों से यह भी जाना कि भविष्य में किन स्थितियों में तनाव की आशंका हो सकती है।

जनता के मन में भरोसा जगाना मुख्य उद्देश्य
सहायक कमांडेंट सतीश कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य केवल सुरक्षा दिखाना नहीं, बल्कि जनता के मन में विश्वास जगाना भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से जनता और वर्दी के बीच विश्वास बढ़ता है। लोग खुलकर अपनी बात रखते हैं और पुलिस-आरएएफ को मौके पर वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है