हरियाणा के सबसे बड़े प्रगतिशील किसान थे प्रेम सिंह कादियान

14

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई राजनेता पहुंचे शोक व्यक्त करने
29 जनवरी को जाट भवन में दो बजे से होगी रस्म पगड़ी
करनाल || करनाल ही नहीं उत्तर हरियाणा के सबसे बड़े प्रगतिशील किसान चौधरी प्रेम सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके निवास पर जा कर उन्हें श्रद्धांजली दी। चौधरी प्रेम सिंह 99 वर्ष के थे। वह इस क्षेत्र के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक थे। उनका परिवार करनाल में सबसे बड़ा परिवार था। उन्होंने पहली बर गन्ने की उन्त खेतीकी। उसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में आलू की उन्नत खेती शुरू की। उन्होंने किसानों की बेहतरी के लिए काफी काम किया। चौधरी प्रेम सिंह की परंपरा को आगे बढ़ाने में उनके छोटे पुत्र मेहताब सिंह कादियान भारतीय किसान यूनियन के माध्यम से किसानों की आवाज उठा रहे हैं। चौधरी प्रेम सिंह ने  उस समय ट्रैक्टर से खेती शुरू की थी जब हरियाणा में गिने चुने लोगों के पास टैक्टर हुआ करते थे। उनके पास सत्तर के दशक में आयशर ट्रैक्टर की ऐजेंसी थी। वह आर्य समाज विचार धारासे प्रभावित रहे। वह महर्षि दयानंद के अनुयायी थे। उन्हें प्रगतिशील खेती के लिए कई बार सरकारों द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्हें करनाल की शुगर मिल ने गन्ने की अधिक और गुणवत्ता पूर्ण पैदावार के लिए सम्मानित किया। प्रेम सिंह कादियान की याद में श्रद्धंाजलि सभा तथा ब्रह्मभोज व रस्म पगड़ी 29 जनवरी को जाट भवन करनाल में दो से तीन बजे के बीच होगी। उनके परिवार में उनके पुत्र वीरेंद्र कादियान, जोगिंदर कादियान, तथा महताब कादियान हैं। वह अपने जीवन में चार पीढ़ी देख चुके थे। उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तंाता लगा हुआ हैं। उनके घर आने वालों में राजनेता, समाजसेवी किसान नेता वकील तथा समाज के विभिन्न वर्ग के लोग शामिल रहे हैं।