प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
प्राकृतिक खेती की फसलों की खरीदारी के लिए गुरुग्राम व हिसार में होगी मंडी स्थापित: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
हरियाणा सरकार का निर्णय :- एक सप्ताह पहले धान की खरीद की शुरुआत, तैयारियां पूरी : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
करनाल विजय काम्बोज । हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन डेयरी एवं मछली पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसको लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सरकार द्वारा देशी गाय दी जा रही है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती की फसलों की खरीदारी के लिए गुरुग्राम व हिसार में मंडी स्थापित की जाएगी। प्राकृतिक खेती के दाम निर्धारित करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि एक सप्ताह पहले धान की खरीद की शुरुआत की गई है। मंडियों में धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को सेवा पखवाड़े के तहत हिंदुस्तान उर्वरक एंव रसायन लिमिटेड की ओर से आयोजित पीएम-प्रणाम किसान मैराथॉन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर समूचे देश में सेवा पखवाड़ा के माध्यम से 17 सितंबर से लेकर आगामी 2 अक्तूबर प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पीएम-प्रणाम किसान मैराथॉन को झंडी दिखाई गई जोकि भूमि के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। पीएम-प्रणाम किसान मैराधॉन धरती माँ को सुरक्षित रखने में हमारे किसानों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इंसान अपनी सेहत का पूरी तरह से ध्यान रखता है उसी प्रकार भूमि के स्वास्थ्य को भी ठीक रखना है। फसलों में अत्यधिक यूरिया खाद व अन्य कीटनाशक दवाइयों के प्रयोग से भूमि को स्वास्थ्य खराब हो रहा है। उसको बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना होगा ताकि अपने देश का पैसा देश में ही रहे। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।
इस अवसर पर इंद्री के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मैराथॉन को झंडी दिखाने के उपरांत प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से किसान भाइयों को कृषि से संबंधित आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पखवाड़ा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दिन समूचे देश में स्वास्थ्य अभियान चलाया गया और रक्त दान शिविर लगाए गए। जिससे रक्त की लाखों यूनिट इकट्ठा हुई जोकि जरूरतमंद लोगों की जान बचानें में लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक मनाया जाएगा और गांधी जयंती के अवसर पर हम सबको स्वदेशी वस्तुएं प्रयोग करने का संकल्प लेना होगा।
कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने शिरकत की और पीएम-प्रणाम किसान मैराथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है और सतत खेती पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम संतुलित खेती एवं स्थायी प्रथाओं की अपनाते हुए एक साथ मिलकर ऐसे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं जहां मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जाए, उत्पादकता को बढ़ाया जाए और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगें बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित भारत-आत्मनिभर भारत बनेगा इसके लिए आम जन का सहयोग जरूरी है और स्वदेशी वस्तुओं का अपनाना होगा ताकि देश का पैसा, देश में ही रहे।
पीएम-प्रणाम किसान मैराथॉन के दौरान करनाल में आज की सुबह जोश और उत्साह दिखाई दिया, जब हजारों किसान एवं हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा आयोजित पीएम-प्रणाम किसान मैराथॉन में हिस्सा लेने के लिए हुडा ग्राउंड, सेक्टर-32, नूर महल होटल के सामने इक_ा हुए। हरियाणा के माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा जी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, उन्होंने सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर की मैराथॉन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढक़र मैरार्थीन में हिस्सा लिया और खेती के स्थायी प्रथाओं के लिए अपनी सामुहिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। इस रन ने संतुलित खेती, सुरक्षित मिट्टी के संदेश के साथ किसानों एवं हितधारकों को प्रेरित किया और इन्हें इस विषय पर जागरुक बनाया कि संतुलित पोषण और मिट्टी का स्वास्थ्य ही भारतीय कृषि के भविष्य का आधार है।
इस मैराथॉन ने पीएम-प्रणाम पहल (माता पृथ्वी के पुनर्वास, जागरूकता, पोषण और सुधार के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम) का संदेश प्रसारित किया। यह भारत सरकार की योजना है जो राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देकर, इनके अतिरिक्त इस्तेमाल को कम कर स्थायी कृषि प्रथाएं अपनाने और मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करती है।
डॉ सीबा प्रसाद मोहंती, मैनेजिंग डायरेक्टर, एचयूआरएल, अन्य प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा किसान समुदाय के प्रतिनिधि भी इस नेक कार्य को समर्थन देने के लिए कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ सीबा प्रसाद मोहंती, एमडी, एचयूआरएल ने अपने संबोधन में कहा कि इस मैराथॉन में उठाया गया हर कदम स्थायित्व की दिशा में बड़ा कदम है। किसानों एवं साझेदारों के साथ मिलकर एचयूआरएल मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रोग्राम का समापन पुरस्कार वितरण और लकी ड्रॉ के साथ हुआ, जिसने हर एक काम, देश के नाम का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
इस प्रभावशाली पहल के माध्यम से एचयूआरएल ने किसानों को सशक्त बनाने, स्थायित्व को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश की यात्रा को समर्थन प्रदान करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
इस अवसर पर इंद्री के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, भाजपा के अध्यक्ष प्रवीन लाठर, करनाल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, जिला परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद राणा, राजेंद्र आर्य दादूपुर, डीडीए डा. वजीर सिंह, एसडीओ डा. सुनील बजाड, पशु चिकित्सक डा. जसवीर राणा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।









