पीएम नरेन्द्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम व भारत के प्रति अद्वितीय समर्पण प्रेरणा का स्त्रोत-विधायक रामकुमार कश्यप

194

पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रमों में विधायक रामकुमार कश्यप ने की शिरकत
इन्द्री विजय काम्बोज ||
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। विधायक ने गांव गुढ़ा के शिव मंदिर में आयोजित हवन में शामिल होकर पूजा अर्चना की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम तथा भारत के प्रति अद्वितीय समर्पण हम सभी के लिये प्रेरणा का स्त्रोत हैं। विधायक ने इसके उपरांत बीडीपीओ कार्यालय इन्द्री के सभागार में लगाए गये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान करने वाले वालंटियर्स को बैज लगाकर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है तथा कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करके बीमार या दुर्घटना में घायल व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचा सकते हैं। विधायक रामकुमार कश्यप ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगरपालिका कार्यालय के सामने तथा इन्द्री बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा स्वंय सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए तथा लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। विधायक ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक देशभर में सेवा पखवा?ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज यानि 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिन है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम जिला स्तर पर, विधानसभा स्तर पर और गांव स्तर पर आयोजित होंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर, पौधारोपण, प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सेवा व संकल्प रैलियां आयोजित की जाएंगी।