हरियाणा के खिलाड़ी  राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहरा रहे परचम:-रामकुमार कश्यप

101

हरियाणा बना खेलों का हब:-रामकुमार कश्यप

विधायक ने हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 में मेडल जीतने वाले खिलाडय़िों को दी बधाई

इन्द्री विजय काम्बोज |।   विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग विश्राम गृह में हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अमित कश्यप व अनु चांदसमंद को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने दोनो खिलाडिय़ों को 11-11 हजार रुपये के चैक वितरित कर उनको भविष्य में आगे बढऩे के लिये प्रोत्साहित भी किया।

विधायक राम कुमार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी खेलों में  राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं।  हरियाणा की खेल नीति का परिणाम है कि आज प्रदेश खेलों का हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाडिय़ों को एक मंच प्रदान करती है ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए   राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय  स्तर की प्रतियोगिताओं में जा सकें और अपने खेल कौशल से अपने गांव, शहर व परिवार का नाम रोशन कर सकें।

आज बेटियां अपनी प्रतिभा से देश व प्रदेश का नाम कर रहीं रोशन
विधायक ने कहा कि अब बेटियां भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तथा अपनी प्रतिभा के दम पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय व अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर उत्कृष्टï प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को कैश प्राइज व नियमानुसार सरकारी नौकरी देने का प्रावधान भी किया गया है।

कोच को भी दी बधाई
विधायक ने दोनो विजेता खिलाडिय़ों के साथ-साथ उनके कोच प्रमोद व आरती को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप ही आज इन खिलाडिय़ों ने मेडल जीतकर विजयी परचम लहराया है।

बता दें कि दिनांक 4 नवंबर से 7 नवंबर 2025 तक सोनीपत के प्रताप मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरखोदा में 27वीं हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स के तहत कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कराटे प्रतियोगिता में तुसंग निवासी अमित कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया । इसके साथ-साथ लड़कियों की कराटे प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल करते हुए अनु चांदसमंद ने कांस्य पदक जीता।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र पंजोखरा,्र भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, सेठपाल वर्मा, सुभाष खेड़ा, असलम नंदी, शिव कुमार कश्यप, रमन सैनी, नफे सिंह, बलकार सरपंच, प्रमोद तुसंग, राजेन्द्र मि_ïा, अमित तुसंग, सुजान सिंह, संजीव कुमार, रविन्द्र शर्मा, राजेश बीबीपुर, रमेश सैनी, राकेश, सोनी, दिनेश, सचिन कम्बोज, अशोक धीमान, प्रवीन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।