इन्द्री विजय काम्बोज ।। राजकीय सी.सै. स्कूल पटहेडा में स्कूली अध्यापकों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसीपल ड़ा. गुरनाम सिंह ने कहा कि पौधों के बिना हमारा जीवन अंसभव है। पौधें हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते है। मनुष्य को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ओर उसकी देखभाल की जिम्मेवारी भी ले। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय का वातावरण हर प्रकार से तंबाकू मुक्त है ओर ना ही कोई अध्यापक व विद्यार्थी नशा करते है। समय समय पर बच्चों व अभिवावकों को इस बारे में जागरूक किया जाता रहता है। अभिभावक मोहन लाल ने बताया कि स्कूल में वातावरण अच्छा है ओर सभी अध्यापक अच्छे तरीके से बच्चों को पढ़ाते है। मेरे बच्चें पिछले कई सालों से यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे है।









